इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग,लाखों का नुकसान

दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप में रात को अचानक से इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गई. जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया, सूचना मिलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई तत्काल ही फायर ब्रिगेड के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से दूर हटकर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन जब तक आग बुझ पाती व्यापारी का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था. पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है. इस दौरान करीब 5 से 6 फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची थी. जानकारी के अनुसार सिंधी कैंप निवासी इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी राजकुमार नागदेव ने बताया कि गर्मी का सीजन होने के चलते गोदाम में फ्रिज, कूलर, एसी व पंखों का बहुत बड़ा स्टॉक रखा हुआ था. बुधवार की रात वह लोग घर के बाहर बैठे थे तभी कुछ लोगों ने बताया कि उनकी गोदाम में आग लग गई है.जब मौके पर जाकर देखा तो गोदाम से आग की लपटे निकल रही थी। इस आगजनी में करीब 45 लख रुपए का नुकसान हुआ है.

Next Post

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तनवीर और वसीम जेल भेजे गए

Thu Apr 24 , 2025
दमोह.जिले के दो युवाओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी.जिन्हें पुलिस ने गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल ले जाते समय अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश का गद्दार कहा. इस दौरान बड़ी संख्या में […]

You May Like