महाकुंभ बसाने वाले लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग

प्रयागराज, 19 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शास्त्री ब्रिज के बीच में काली सड़क पर स्थित कुंभ मेला बसाने वाले लल्लू जी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से भगदड मच गया है।

सूत्रों ने बताया कि आग सुबह 6:30 बजे लगी। जिलाधिकारी समेत कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गोदाम में रखे बडी संख्या में बांस-बल्लियां, टेंट के पर्दे, रजाई-गद्दे, कुर्सी-मेज और प्लाईवुड में आग लगी है। आधा दर्जन से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल रही है। सेना और आसपास के सभी जिलों से फायर टेंडर आग बुझाने के लिए बुलाए गए है।

सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो किमी एरिया को सील कर दिया। आसपास के क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। आग कैसे लगी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Next Post

इंदौर में ट्रैफिक सिग्नलों पर छांव और पानी की रहेगी व्यवस्था

Sat Apr 19 , 2025
इंदौर।गर्मी के इस तीव्र मौसम में जब शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, ऐसे में ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकने वाले नागरिकों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की […]

You May Like