सेंट जोसेफ स्कूल में मनाया गया गुड फ्राइडे  

यश पाठक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में गुड फ्राइडे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जीवन के अंतिम दिनों और बलिदान को दर्शाते हुए एक हृदयस्पर्शी नाट्य की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। विद्यालय के विशाल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य फादर रोनाल्ड एम् वौघन के संबोधन से हुई। उन्होंने गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें त्याग, बलिदान और करुणा का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नाट्रय की सराहना की और उन्हें इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात, मंच पर विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मिलकर प्रभु यीशु के यरूशलेम में विजयी प्रवेश से लेकर क्रूस पर उनके बलिदान और पुनरुत्थान तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत कर दिया। नाट्य प्रस्तुति को विभिन्न दृश्यों में विभाजित किया गया था, जिसमें कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को उस दौर में पहुँचा दिया।सबसे अधिक भावुक करने वाला दृश्य वह रहा जब प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया। इस दृश्य में सभी बाल कलाकारों ने पीड़ा, त्याग और सहनशीलता के भावों को इतनी गहराई से व्यक्त किया कि कई दर्शकों की आँखें नम हो गईं। क्रूस पर चढ़े यीशु का कीरदार निभा रहे कलाकार केसंवाद और अंतिम शब्द ने वातावरण को और भी गमगीन कर दिया।

गुड फ्राइडे, जिसे महान शुक्रवार या पवित्र शुक्रवार भी कहा जाता है, ईस्टर संडे से पहले पडऩे वाला शुक्रवार है। यह उस दिन की स्मृति दिलाता है जब यीशु मसीह को रोमन गवर्नर पोंटियस पिलातुस के आदेश पर क्रूस पर चढ़ाया गया था। बाइबिल के अनुसार, यीशु को झूठे आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया, प्रताडि़त किया और अंतत: कलवारी नामक पहाड़ी पर क्रूस पर लटका दिया गया। उनकी मृत्यु मानव जाति के पापों के प्रायश्चित और ईश्वर के प्रेम के अंतिम प्रमाण के रूप में मानी जाती है।

Next Post

विधायक के भाई की बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग

Fri Apr 18 , 2025
  वीडियो लीक होने के बाद दर्ज हुई एफआईआर   जबलपुर। कोतवाली में कांग्रेस विधायक के भाई की बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस […]

You May Like