डबरा में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

ग्वालियर: उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ग्वालियर द्वारा कृषि उपज मंडी समिति डबरा में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन ग्रीष्मकालीन धान हतोत्साहित करने तथा नरवाई प्रबंधन विषय पर किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रवेश मेहताप सिंह गुर्जर अध्यक्ष जनपद पंचायत डबरा द्वारा किया गया।

प्रवेश गुर्जर ने किसानों को बताया कि पानी हमारे देश की प्रमुख संपदा है, इसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है।धान की फसल यदि गर्मी में लगाई जाए तो वह पानी का अधिक सेवन करती है जिससे पानी की कमी होती है,किसानों को सलाह दी कि जा रही है कि गर्मी के मौसम में धान की फसल नहीं लगाएं। तो वहीं उप संचालक किसान कल्याण ने किसानों को बताया कि नरवाई को नहीं जलाना चाहिए, खेत में हैप्पी सीडर के माध्यम से बुबाई करना चाहिए जिससे लागत भी कम आती है साथ ही किसानों की आय दोगुना करने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।

Next Post

ग्वालियर में एक मई से तिघरा बांध से रोज पानी सप्लाई किया जाएगा

Sun Apr 13 , 2025
ग्वालियर: एक मई से तिघरा बांध से ग्वालियर में रोज पानी सप्लाई किया जाएगा।गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आम जनों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पीने के पानी की परेशानी न हो, इसके लिये रणनीति बनाकर कार्य […]

You May Like