लसूडिया में गोलीकांड, अस्पताल छोड़कर फरार हुए आरोपी युवक

इंदौर:लसूडिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज गोलीकांड की घटना सामने आई है. महालक्ष्मी नगर में 24 वर्षीय युवती को आंख में गोली लगने के बाद कुछ युवक उसे बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान वे उसे छोड़कर फरार हो गए.लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक, घायल युवती की पहचान 24 वर्षीय भावना निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की रात करीब 3:45 बजे के आसपास की हैं, कुछ युवक भावना को अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

डॉक्टरों ने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए उनसे पूछताछ की, तब उन्होंने कहा कि वे परिवार को बुलाने जा रहे हैं और फिर अस्पताल से बाहर निकल गए, जिसके बाद वे फरार हो गए. अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की सूचना लसूडिया पुलिस को दी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू करते हुए यह पाया कि घटना महालक्ष्मी नगर की है, जहां युवती के दोस्त किराए से रहते हैं.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली कैसे चली और किन परिस्थितियों में युवती घायल हुई. साथ ही, अस्पताल छोड़कर भागे युवकों की पहचान की जा रही है, और उनकी तलाश जारी है. थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है, अभी युवती के बयान नहीं हुए हैं, बयान के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है

Next Post

खजराना में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका

Fri Mar 21 , 2025
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर परिजनों ने तुरंत घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. घायल की हालात स्थिर बताई जा […]

You May Like