अजरबैजानः तेल रिफाइनरी में लगी आग

बाकू, 05 मार्च (वार्ता) अजरबैजान के निजामी जिले में बुधवार सुबह एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज तड़के आग लगने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंते और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इससे पहले, एहतियात के तौर पर तीन एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया।

Next Post

तालाब में दो बच्चों के डूबने की आशंका

Wed Mar 5 , 2025
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत गोपालबाग तालाब में दो स्कूली बच्चों के डूबने की सूचना से हडक़ंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंंची छानबीन की लेकिन अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं लगे है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक गोपालबाग तालाब में होली के रंग […]

You May Like