शिक्षक पर पलटा गिट्टी से भरा ट्रैक्टर, मौत

उमरिया: जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं है, वह कभी भी, कहीं भी आ सकती है। इसका सबूत एक बार पुन: नगर के विकटगंज मे देखने को मिला। शनिवार की शाम शिक्षक पुरूषोत्तम बर्मन अपने घर के बाहर आने वाली मुसीबत से पूरी तरह बेखबर खड़े थे, तभी एक ट्रेक्टर आया और अनियंत्रित होकर उन्ही पर पलट गया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि पुरूषोत्तम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे गिट्टी के नीचे दब कर रह गये।

आनन-फानन में शिक्षक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को ज्यादा रात हो जाने के कारण शव का पीएम नहीं हो सका। इस घटना से बर्मन परिवार सदमे है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Next Post

शहीद स्मारक में बांग्ला नाटक लज्जा का मंचन आज

Sun Mar 2 , 2025
लेखिका तस्लीमा नसरीन आ रही जबलपुर:बंग भाषियों की प्रमुख संस्था सिद्धि बाला बोस लायब्रेरी एसोसियेशन सिटी बंगाली क्लब के शताब्दी वर्ष अंतर्गत आयोजित पहले नाटक के तहत तस्लीमा नसरीन लिखित पुरस्कार प्राप्त उपन्यास लज्जा का मंचन आज रविवार 2 मार्च को सायं 6 बजे से शहीद स्मारक रंगमंच में किया […]

You May Like

मनोरंजन