फेशियल के बहाने गहने ;चुराती थी महिला

पुलिस ने साथी सहित किया गिरफ्तार

इंदौर: शहर में फेशियल के बहाने महिलाओं को बेहोश कर गहने चोरी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. विजय नगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं.विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि महिला आरोपी किराए पर कमरा देखने के बहाने घरों में घुस जाती थी. वह फ्री में फेशियल करने का लालच देती और फिर फेशियल क्रीम में आयोडेक्स मिलाकर महिलाओं को बेहोश कर देती थी.

बेहोशी की हालत में वह कानों से टॉप्स और गले से मंगलसूत्र निकालकर फरार हो जाती थी. शुक्रवार 21 फरवरी को पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया था कि दोपहर करीब 2.50 बजे एक युवती किराए का कमरा पूछने आई. उसने पीने के लिए पानी मांगा और फिर फेशियल करने का ऑफर दिया. कुछ ही देर में पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोशी की हालत में चली गई.

जब बच्चे ने जगाया, तो उसने पाया कि उसके कान के टॉप्स और गले का मंगलसूत्र गायब था. फरियादी की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें शहीद पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने फरियादी को बेहोश करने और गहने चोरी करने की बात कबूल की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.

Next Post

चोरी की बाइक सर्विसिंग में देने पर पकड़ाया चोर

Wed Feb 26 , 2025
मालिक ने साथियों संग की मारपीट इंदौर: शहर में चोरी हुए वाहनों की घटनाओं के बीच थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सोहेल पिता रईस खान चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को सर्विसिंग के लिए गोपुर चौराहा स्थित बजाज शोरूम लेकर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।