
पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा
जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र से 67 लाख रूपए की बैटरी-इन्वेटर से लोड ट्रक चोरी हो गया। जिसके बाद शहर एवं देहात में नाकेबंदी कराई गई। जिसके बाद कटंगी में ट्रक को पकड़ा गया। इसके साथ ही ट्रक चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक संतोष सिंह ठाकुर 30 वर्ष निवासी राजा पाटन तेजगढ़ जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक क्रमांक एमपी 34 एच 0504 का मालिक है और स्वयं का ट्रक चलाता है वह अम्बाला वेयर हाउस से ल्यूमिनस पावर कम्पनी की बैटरी एवं इन्वेटर लोड करके रायपुर के लिये निकला था रात लगभग 10 बजे नो एंट्री के कारण अपना ट्रक को वायपास एचपी पेट्रोल पम्प पर रोड़ किनारे खड़ा करके चाय पीने के लिये पास मे रोड किनारे चाय दुकान गया था तभी ट्रक चोरी हो गया। जिसमेेंं 45 लाख रूपये का ल्यूमिनस पावर कम्पनी की बैटरी एवं इनवटर लोड है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच आर पाण्डे के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। पुलिस कन्ट्रोलरूम द्वारा तत्काल शहर एवं देहात में नाकेबंदी करायी गई। ट्रक के कटंगी के ओर जाने की जानकारी लगने पर थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी स्टाफ के कटंगी की ओर रवाना हुये, कटंगी थाना प्रभारी श्रीमति पूजा उपाध्याय द्वारा नाकबंदी करते हुये ट्रक को रोका गया। इसके साथ ही ट्रक चोर बृजेश यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर थाना नोहटा जिला दमोह को पकड़ा गया।
