रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने वेल्वेट का किया अधिग्रहण

चेन्नई, 14 फरवरी, (वार्ता) एफएमसीजी ब्रांड वेल्वेट का रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अधिग्रहण कर लिया है। वेल्वेट, पर्सनल केयर प्रोडक्ट की सैशे-पैकेजिंग के लिए मशहूर है।

रिलायंस ने एक वक्तव्य में बताया कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ ही वह वेल्वेट ब्रांड में नई जान फूंकेगा और इसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएगा। यह भारतीय ब्रांडों को पुनर्जीवित करने और उन्हें पुन: मार्केट में पेश करने की रिलायंस की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “ हम वेल्वेट का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। वेल्वेट का इनोवेशन और लाखों लोगों तक पर्सनल केयर पहुँचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, वास्तव में उल्लेखनीय है। हम इस विरासत को आगे बढ़ाने, और वेल्वेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।”

वेल्वेट संस्थापक डॉ. सी. के. राजकुमार को ‘सैशे किंग’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1980 में व्यवसाय की कमान संभाली और उनके एक अभूतपूर्व मार्किट आइडिया से पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की पहुंच हर भारतीय घर तक हो गई। वेल्वेट 1980 में शैम्पू के पाउच लेकर मार्केट में आया। यह इनोवेशन गेम-चेंजर साबित हुआ, जिसने न केवल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को किफ़ायती बनाया बल्कि लाखों उपभोक्ताओं के लिए सुलभ भी बनाया।

Next Post

तनिष्क ने प्रस्तुत की 'सोलमेट डायमंड पेयर'

Fri Feb 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने के मौसम की शुरुआत के साथ, भारत के सबसे बड़े आभूषण ब्रांड और टाटा समूह का ब्रांड तनिष्क ने ‘सोलमेट डायमंड पेयर’ पेश किया है। कंपनी ने आज यहां पेश करते हुएकहा कि यह कपल रिंग का एक दुर्लभ […]

You May Like