
इंदौर. जीआरपी पुलिस ने 18.9 किलो डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि स्टेशन पर गश्त कर रही विशेष टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा. जब झोले ौर बैग की तलाशी ली तो उसमें 18 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा पाउडर बरामद किया. जिसकी अनुमानित लागत 47.500 रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में 21 वर्षीय आरोपी ने अपना नाम राहुल पिता मोहनलाल मेहर ग्राम टोकड़ा, थाना सुवासरा जिला मंदसौर बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद झोले से 9 किलो डोडा चूरा, एक काले बैग से 9.9 किलो ग्राम डोडा चूरा जब्त किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
