
जननायकों के सर्वस्व बलिदान से हम सीख लें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
फोटो-
मंडला 01 फरवरी नभाप्र. पीएम जनमन योजना के तहत ग्राम जंतीपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शामिल होकर हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वागत में स्थानीय चरगांव बीजाडांडी के लोक नर्तक दल ने सैला नृत्य की प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके, निवास विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मंडला श्री संतोष सोनू भलावी, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नागा बैगा-बैगिन प्रतिमा का अनावरण :
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम जंतीपुर में मानव बैगा प्रतीक को समर्पित नागा बैगा-बैगिन प्रतिमा का अनावरण किया। उक्त प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार लक्ष्मी नारायण ने किया है। यह प्रतिमा स्थानीय लोककला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करती है। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने सैला नृत्य की प्रस्तुति दी एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वागत बीरन माला और बैगा पगड़ी पहनाकर किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित आंगनवाड़ी में बच्चों से चर्चा की।
राज्यपाल ने किया बैगा परिवार के साथ भोजन:
ग्राम जंतीपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने पीएम जनमन आवास के तहत श्रीमती मुन्नी बाई भारतिया के नवनिर्मित आवास का फीता काटकर गृहप्रवेश कराया। इस दौरान राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने पौधारोपण कर श्रीमती मुन्नी बाई के घर में भोजन किया। इस दौरान पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, निवास विधायक श्री चेनसिंह वरकड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित संबंधित उपस्थित थे।
