चार स्थानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल किया चोरी

फैक्ट्री, मोबाइल शॉप और दो घरों को बनाया निशाना
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

इंदौर: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में ग्रेटर बृजेश्वरी, बाणगंगा, भंवरकुआं और एरोड्रम क्षेत्रों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरी की ये घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं, वहीं लोगों में भी डर का माहौल है. चारों ही मामलों में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक आर्किटेक्ट अजय शुक्ला के घर में चोरी की वारदात हुई. उनकी पत्नी डॉक्टर हैं, जबकि परिवार में हाल ही में गमी होने के चलते पुलिस से संपर्क नहीं किया गया था. फरियादी अजय शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके पिता के देहांत से पहले परिवार अस्पताल के चक्कर में व्यस्त था.

घर पर ध्यान न देने के कारण उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी. 19 जनवरी को जब उनकी मां ने मंगलसूत्र रखने के लिए अलमारी खोली, तब पता चला कि अलमारी से बेंगल्स, चेन, टॉप्स, पेंडेंट जैसे जेवरों के साथ महंगी घड़ियां भी गायब है. इसी तरह दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एमपी केमिकल्स एंड वाटर प्रुफफिंग कंपनी में घटी. अज्ञात चोरों ने यहां धावा बोलते हुए तिजोरी में रखे 35 हजार रुपए, 20 चांदी के सिक्के, चांदी की कटोरी के साथ ही जरुरी दस्तावेज भी चोरी कर लिए. फैक्ट्री मालिक विशाल माहेश्वरी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी फैक्ट्री के चौकीदार की बेटी ने उन्हें मोबाइल पर दी. वहीं विशाल ने पुलिस को फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं, जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर
तीसरी घटना भंवरकुंआ थाना क्षेत्र की हैं. थाना क्षेत्र की एक तीन मंजिला मोबाइल शाप में चोरों ने धावा बोला. प्रियांशी कम्युनिकशन नामक तीन मंजिला मोबाइल शॉप के मालिक विजय व्यास ने पुलिस को बताया कि जब वह बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें दुकान का गल्ला टूटा मिला. गल्ले में रखे बीस हजार रुपए नगद, एक नया आई फोन के साथ ही अन्य इलेक्ट््रानिक गैजेट्स भी गायब थे. चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और शटर की शेड निकालकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसी तरह चौथी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई. थाने पहुंचे फरियादी दशरथ ढोकसे ने पुलिस को बताया कि वह चौकीदारी करते हैं, जब घटना हुई तब वह घर पर नहीं थे. चोर पड़ोसी के घर के रास्ते उनके घर में घुसे और अलमारी से 25 हजार नकद लेकर फरार हो गए. चारों ही मामलो में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.
चोरों के बढ़ते हौसले, पुलिस जांच में जुटी
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से शहर के लोग दहशत में हैं. पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है

Next Post

नशेड़ी युवती और दो साथियों ने ऑटो चालक से की लूट

Fri Jan 31 , 2025
तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार इंदौर:तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी युवती और उसके दो साथियों ने मिलकर एक ऑटो रिक्शा चालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के तुरंत बाद पीड़ित चालक थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी. […]

You May Like