
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा
200 जवानों के साथ 12 एंबुलेंस मौके पर रही तैनात
11 पुलिसकर्मी हुए हताहत
नव भारत न्यूज
इंदौर. पुलिस और प्रशासन की तत्पर्ता से एक बड़ा हादसा टल गया. तेजाजी नगर बायपास पर की रविवार की शाम लिक्विड अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव आने से वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया. इसके साथ ही मौके पर 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए घटना स्थल पर 12 एंबुलेंस को भी तैनात किया गया. लगभग 6 घंटे चले इस आपरेशन में देर रात को केमिकल को दूसरे टैंकर में सफलता पूर्वक शिफ्ट कर दिया गया. इस पूरे आपरेशान के दौरान 11 पुलिसकर्मियों को सांस लेने में तकलीफ तथा खुलजी की शिकायत आई थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.
पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तेजाजी नगर बायपास पर गैस से भरे टैंकर एमपी 09 जीएफ 8613 में रिसाव हो गया. जिससे आसपास के लोगों की आंखों में जलन व खुजली की समस्याएं हो रही है. घटना जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया. बायपास पर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा और नजदीकी कॉलोनियों के निवासियों को घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए. मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया. एसीपी रूबीना मिजवानी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का नेतृत्व किया. फायर ब्रिगेड और नगर निगम के टैंकरों से पानी डलवाकर सड़क पर फैले केमिकल को बहाया गया और फिर उस पर मिट्टी डालकर उसका प्रभाव पूरी तरह से निष्क्रिय किया. इसके बाद पुलिस ने टैंकर नम्बर एमपी 09 जीएफ 8613 के फरार ड्रायवर के खिलाप बीएनएस की धारा में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.
टेक्नीशियन की मदद से नियंत्रित हुआ रिसाव
पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद प्रशासन ने कंपनी के टेक्नीशियन को बुलाकर केमिकल को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया समझी. इसके बाद ही राहत कार्य शुरु किया गया. जो देर रात तक जारी रहा. मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
11 पुलिसकर्मी और एसीपी हुए हताहत
गैस टैंकर में हुए रिसाव के दौरान राहत कार्य में लगे 11 पुलिसकर्मी हताहत हुए थे. जिन्हें प्रथामिकी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. इस दौरान एसीपी रुबिना मिजवानी को भी सांस संबंधी दिक्कतों से गुजरना पड़ा. पूरे आपरेशान के बाद हताहत हुए पुलिसकर्मी व एसीपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.
चित्र गैस के नाम से…
