खालवा की पूजा का वित्त अधिकारी में चयन पर सम्मान

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। पूजा झारिया का मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में वित्त सेवा अधिकारी में चयन हुआ है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद खंडवा द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम खालवा में प्रति रविवार बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू की कक्षाएं संचालित होती हैं। पूजा एमएसडब्लू की छात्रा हैं।

्जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह ने पूजा झारिया को सम्मानित किया। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में वित्त सेवा अधिकारी के रूप में चयनित होने पर श्री शाह ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा और साल श्रीफल देकर सम्मान किया।

पूजा झारीया ने अपने लक्ष्य तक पहुंचने के सफऱ से उपस्थित छात्र छात्राओं को अवगत कराया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड ललित पवार ने यहां की गतिविधि से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, खालवा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अलका जोशी उपस्थित रहे। संचालन मोहन रोकड़े ने किया।

Next Post

ताइक्वांडो खिलाडिय़ों का बेल्ट प्रमोशन

Sun Jan 19 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा। निमाड़ ताइक्वांडो क्लब शिवारिया टाउनशिप के खिलाडिय़ों का बेल्ट प्रमोशन किया गया। क्लब के प्रशिक्षक फैजान खान ने बताया कि येलो बेल्ट,ग्रीन बेल्ट, स्टूडेंट ग्रीन वन बेल्ट का प्रमोशन किया गया। वहीं वल्र्ड ताइक्वांडो फेडरेशन के कलर बेल्ट प्रदान किए गए। कलर बेल्ट का प्रमोशन मूगीस […]

You May Like