इस्लामाबाद, 18 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच आतंकवादी मारे गये और एक आतंकवादी पकड़ा गया है।
पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ प्रांत में अभियान चलाया। इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य को पकड़ लिया गया।
बयान के मुताबिक आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद भी बरामद किया गया है। इलाके से अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा गया है।
