मनीष सिंघल ने एसोचैम महासचिव का पदभार संभाला

मनीष सिंघल ने एसोचैम महासचिव का पदभार संभाला

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) प्रसिद्ध अधिवक्ता और उद्योगपति मनीष सिंघल ने बुधवार को देश के शीर्ष उद्योग संगठन भारतीय उद्योग एवं व्पापार संगठन (एसोचैम) के महासचिव का पदभार संभाल लिया।

श्री सिंघल इससे पहले भारतीय उद्योग एवं व्यापार महासंघ (फिक्की) के उप महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने टाटा मोटर्स, आयशर (वोल्वो), टाटा ऑटो कॉम्प सिस्टम्स, मोजर बेयर इंडिया और बीईएमएल सहित कई भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी काम किया है। श्री सिंघल ने श्री दीपक सूद का स्थान लिया है। एसोचैम के अध्यक्ष संजय नायर ने कहा कि श्री सिंघल एसोचैम के प्रभाव को और आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

एसोचैम मुख्य रूप से लघु और मध्यम उद्योगों का प्रतिनिधित्व करता है और नीतिगत मुद्दों पर काम करता है।

Next Post

जन शिकायतों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश

Wed Jan 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू ने समाधान की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और बीमा कंपनियों द्वारा हल की गई 20 से चयनित सार्वजनिक शिकायतों की समीक्षा की और इन संस्थानों को जन […]

You May Like