अंतरा को निशाना बनाने का कारण पहलवान आंदोलन का समर्थन : पुनिया

चंडीगढ़, 24 नवंबर (वार्ता) पहलवान और काँग्रेस नेता बजरंग पुनिया ने रविवार को आरोप लगाया कि महिला पहलवान को निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने महिला पहलवानों के शोषण के खिलाफ हुए आंदोलन का समर्थन किया था।

श्री पुनिया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है कि यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अंतरा उन महिला पहलवानों में से एक थी जिनसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अखाड़े में जाकर मिले थे।

उन्होंने कहा कि रविवार को दिल्ली सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचने के बावजूद, फेडरेशन के अधिकारियों ने उसे जानबूझकर बाहर कर दिया। अंतरा से व्यक्तिगत द्वेष पाले हुए अधिकारियों ने दोबारा उसके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाने का ड्रामा किया। सब डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर भी बिना किसी ठोस वजह के अंतरा को फाइनल खेलने से रोक दिया गया। फेडरेशन के अधिकारियों ने अंतरा पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘तुम फेडरेशन के खिलाफ वीडियो डालती और प्रेस में जाती हो।’

श्री पुनिया ने जानना चाहा कि क्या महिला पहलवानों की सिर्फ यही गलती है कि वे अन्याय के खिलाफ बोलती हैं? और कहा कि इस भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ हम सबको आवाज उठानी चाहिए।

Next Post

एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा की धामी से भेंट

Sun Nov 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email देहरादून, 24 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके सरकारी आवास में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य व हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, […]

You May Like

मनोरंजन