मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 7.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.74 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 5.50 पैसे की गिरावट के साथ 90.6650 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपया आज 3.50 पैसे […]

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय निर्यातकों को अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत वहां पारस्परिक शुल्क की घटी हुई दरों के लागू होने के लिए मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है जबकि ट्रम्प सरकार ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत के दंडात्मक […]

• आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी • पीएम ने जियो इंटेलिजेंस से लेकर जियो आरोग्य AI तक कई मॉडलों की ली जानकारी   *नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026:* इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो के AI पवेलियन […]

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण का नॉर्वे के ओस्लो हवाई अड्डे पहुंचने पर वहां भारत की राजदूत ग्लोरिया गंगटे ने स्वागत किया । वित्त मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती सीतारमण ओस्लो में अपने दो दिन के प्रवास में […]

मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) मफतलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एमआईएल) ने मेडिकल टेक्सटाइल्स क्षेत्र में कदम रखते हुए सीधे ग्राहकों तक इसकी बिक्री (डी2सी) के लिए अपने पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि ‘मफतलाल मेडफिट्स’ के नाम से शुरू किये गये इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर […]

मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 650.39 अंक (0.79 प्रतिशत) की बढ़त में 83,277.15 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 211.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,682.75 […]

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) वस्तुओं के आयात में तेज वृद्धि से इस साल जनवरी में देश का कुल व्यापार घाटा लगभग दोगुना होकर 10.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल जनवरी में वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर कुल व्यापार घाटा 5.39 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग […]

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका और सऊदी अरब से भारत का आयात बढ़ा है जबकि रूस से आयात में कमी आयी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 […]

मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.26 अंक की गिरावट के साथ 82,480.40 अंक पर खुला और इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया। खबर लिखे जाते समय यह […]

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) सब्जियों, फलों और धातुओं के दाम बढ़ने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर जनवरी में बढ़कर 1.81 प्रतिशत पर पहुंच गयी, जो मार्च 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिसंबर 2025 में थोक महंगाई दर 0.83 प्रतिशत रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय […]