रायसेन: आगामी कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला आज दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय, में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्रीकांत देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इटारसी: नर्मदापुरम और इटारसी के बीच रैसलपुर के पास ग्लोरी एवं सुंदरवन ढाबे के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को पहले नर्मदा अपना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा यहां से भोपाल रेफर […]

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा चंद्रभान सिंह जादौन, प्रभारी उप संचालक, संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को भोपाल जिले के प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश आज जारी किया गया।

छिंदवाड़ा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पुलपुलडोह और रंगीन खापा गांवों में कार्रवाई करते हुए 4200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया और 40 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की। जंगल और डैम किनारे छिपाई गई सामग्री को टीम ने बरामद कर नष्ट किया। कुल 8 प्रकरण […]

रायसेन। हर मंगलवार की तरह इस बार भी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान सीहोरा इमलिया गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण बारिश में भीगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और पेयजल संकट की शिकायत की। ग्रामीणों को बारिश में भीगते देख कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा स्वयं गाड़ी से […]

आष्टा। पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगकर अड़ीबाजी व मारपीट करने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजा गया. जानकारी के अनुसार फरियादी आदर्श कॉलोनी निवासी सचिन सूर्यवंशी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई उसकी जूते-चप्पल की दुकान है. शाम को अपनी दुकान […]

सीहोर.जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदी खुर्द के ग्रामीणों ने गांव की एक नाबालिग के शव के साथ थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया. नाबालिग के पिता का कहना था कि बीती रात गांव के दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जबरन […]

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 1 जून की रात व्यापारी राजेश के साथ भोपाल गेट के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर ₹50,000 की लूट की थी । फरियादी की शिकायत पर थाना शाहजहांनाबाद में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में पर्यटन विकास निगम के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश “विरासत भी और विकास भी” की दिशा में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने जननायक राजा भभूत सिंह की स्मृति में पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक आयोजित […]

पचमढ़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पचमढ़ी अभयारण्य को राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य के नाम से जाना जाएगा। यह राजा भभूत सिंह के पर्यावरण प्रेम और पचमढ़ी को विदेशी ताकतों से संरक्षित रखने के आजीवन अथक प्रयासों को समर्पित है। अभयारण्य में राजा भभूत सिंह के […]