अनूपपुर/भालूमाड़ा। भालूमाड़ा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्‍सूरी एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में मर्ग की जांच की गई। […]

अनूपपुर। प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत न होने से नाराज एक 21 वर्षीय युवक आत्महत्या करने के इरादे से गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। समय रहते पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित उतार लिया। घटना 28 […]

कोतमा। श्री कसौधन वैश्य समाज कोतमा द्वारा इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई, 28 अगस्त 2025, गुरुवार को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम प्रारम्भ हुए, नगर में शोभा यात्रा निकाली गई, गीत संगीत के साथ महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी शामिल हुए भूमिपूजन और प्रतिमा स्थापना […]

जबलपुर। गुरूवार को नगर निगम परिसर में सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई जिसके कुछ देर बाद ही विपक्ष ने हंगामा करते हुए धरना दे दिया। जिससे माहौल गरमा गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कुछ देर के लिए बैठक स्थगित कर दी थी। हालांकि कुछ देर […]

पुलिस ने दी शोक सलामी, आईजी, डीआईजी, एसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि   जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत अंधमूक बायपास में बुधवार रात्रि तेज रफ्तार बुलेरो ने आरोपी को पकडऩे गए प्रधान आरक्षक को रौंद दिया था। हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई थी। हादसे के बाद […]

जबलपुर। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान ने जबलपुर छावनी का दौरा किया और मुख्यालय मध्य भारत एरिया तथा अधीनस्थ संरचनाओं की संचालन एवं प्रशासनिक तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्यालय मध्य भारत एरिया में आगमन पर उनका स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य […]

जबलपुर। कोतवाली निवासी एक युवक ने भाई को फोन कर कहा कि बहुत परेशान हूं और सल्फास का सेवन कर लिया। पुलिस ने बताया कि साहिल यादव 27 वर्ष निवासी नया मोहल्ला बाबली के पास ओमती ने सूचना दी कि उसका भाई संदीप ठाकुर उसे फोन करके बोला कि बहुत […]

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में 2 मोटर सायकल से पहुंचे आधा दर्जन नकाबपोशों ने एक युवक को रोकने के बाद उसका मोबाइल, नगदी 1500 रूपये मोटर सायकल लूट लिए, इसके बाद उसे मारने दौड़े तो युवक झाड़ियों में छिप गया और दहशत में पूरी रात झाड़ियों में ही गुजारी। पुलिस […]

जबलपुर। करमचंद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में चोरों ने धावा बोल कर दानपेटी, माता का‌ लगभग 4 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया। सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा, इसके बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश भड़क गया, उन्होंने पुलिस गश्त पर भी सवाल […]

जबलपुर। उजारपुरवा बस्ती में बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उस पर गोली चला दी। बताया जाता है कि हर्षवर्धन उर्फ हर्षा केवट घर में सो रहा था तभी हर्षा पर हमला किया गया। आरोपी कौन है और किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया गया, इसका […]