खरगोन। जिले में बने अवैध हथियारों को तस्करों के माध्यम से खरीदने वाले मुख्य सरगना तक पुलिस ने पहुंचने में सफलता हासिल की है। थाना बेड़िया पुलिस ने दो माह पहले जाकिर अली निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ को 15 नग देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी […]

इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल मंदिर के दर्शन किए और यहां स्थित भवन के प्रथम तल पर बनी लायब्रेरी का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने यहां गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित गो-अंक पुष्तक के एक पृष्ठ पर गोमाता के महत्वों का वाचन भी किया।

इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित गीता जयंती महोत्सव का इंदौर में भव्य रूप देखने को मिला. बॉस्केटबॉल कॉम्पलेक्स में सुबह से ही स्कूली बच्चों, संतों और गीतानुरागियों का सैलाब उमड़ा. 4500 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर सामूहिक गीता स्वाध्याय और प्रेरणागीत का […]

धामनोद। चार जिलों के किसान संगठनों द्वारा विगत कई दिनों से अपनी उपज के सही दामों और खाद, बिजली सप्लाई और बैंक ऋणों से मुक्ति को लेकर सरकार के सम्मुख अपनी मांगों को रखा था। परन्तु किसानों की मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जाकर उनकी कोई सुनवाई नहीं की […]

इंदौर. सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस पर सीएसडब्ल्यूटी बीएसएफ इंदौर ने शहर में जरूरतमंदों तक मदद का हाथ बढ़ाया. इस अवसर पर कालानी नगर स्थित उन्मुक्त सेवा संस्थान और पीतृ पर्वत क्षेत्र में रहने वाले वंचित परिवारों को कपड़े, राशन और मिठाइयाँ वितरित की गईं. कार्यक्रम में शामिल […]

इंदौर: एमवाय अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक जटिल और जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए खरगोन जिले की 50 वर्षीय महिला मसाली बाई की जान बचा ली। ग्राम दबिया निवासी यह मरीज पेट में लगातार बढ़ते दर्द और असामान्य सूजन की शिकायत के साथ विभागाध्यक्ष की यूनिट में […]

इंदौर:शहर में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में एक ही दिन में कई लोगों के घायल होने की घटनाएँ सामने आईं. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं. इनमें कार, मोटरसाइकिल, एक्टिवा और ई-रिक्शा से हुई टक्कर […]

इंदौर:राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई नए मोड़ पर पहुंच गई है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी के शिलांग कोर्ट में तीन दिनों तक चले बयानों के बाद अब कुछ और गवाहों को इंदौर से बुलाए जाने की तैयारी है. विपिन का दावा है कि कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें […]

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए दो अज्ञात महिलाओं ने उसके पर्स से सोने के दो हार पार कर दिए. घटना महुनाका पेट्रोल पंप के आगे स्थित मोड़ पर हुई. मरीमाता का बगीचा में रहने वाली 55 वर्षीय शिकायतकर्ता राजूबाई कुराड़िया थाने पहुंची और […]

इंदौर:विजयनगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे एमआर-9 सर्विस रोड स्थित लोटस शोरूम के पास की है. विजय नगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, […]