रतलाम:शहर के सिविक सेंटर इलाके में गुरुवार को गाय का कटा सिर मिलने से बवाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठन, बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोश इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने गाय के अवशेष सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। […]

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर एयरपोर्ट इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। वे यहां से उज्जैन के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे।

धार: मध्यप्रदेश में धार लोकसभा क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर लंदन के संग्रहालय में सुरक्षित मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाकर भोजशाला में पुनर्स्थापित करने का आग्रह किया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार सांसद सावित्री ठाकुर ने […]

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां कार्यरत माली और पड़ोसियों के बीच रास्ते में खड़े होने की बात को लेकर विवाद हो गया. मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली […]

इंदौर: नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को शहर में भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तेज गर्मी के कारण दोपहर में […]

इंदौर: सदर बाजार स्थित ईदगाह मैदान में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और अमन-चैन के साथ अदा की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे और देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले […]

पानसेमल: नगर सहित अन्य स्थानों पर ईद-उल-अजहा पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। ईदगाह में मुस्लिम समाजजनों ने सामूहिक नमाज़ अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर एवं बड़ों का आशीर्वाद लेकर ईद की बधाई दी। मस्जिद के मौलाना फैसल कादरी ने सुबह नमाज पढ़ाई ओर बड़ों […]

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा पर हमला कर दिया. नुकीली वस्तु से वार करने पर पीड़ित के कान में चोट आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.फरियादी पर्वत सिंह उम्र 42 साल निवासी नंदा नगर ने शिकायत […]

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार 21 मई को गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल तीन आरोपी अभी फरार हैं.हत्या पुरानी रंजिश और […]

उज्जैन:महाराष्ट्र सरकार के गृह (शहरी), महसूल, ग्रामीण विकास तथा अन्न एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री योगेश रामदास कदम ने शुक्रवार प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। […]