भिंड। यहां घर में घुसे मगर ने बाहर निकालने गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू का इंतजार करना पड़ा। रेंजर समेत वन विभाग के आला अफसरों ने ग्रामीणों का फोन ही रिसीव नहीं किया। बाद में ग्रामीणों ने मगर पर काबू कर बंधक बनाया। […]

बालाघाट। भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बालाघाट में बड़ी कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग भवन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे उर्फ के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW की टीम ने 3 सितंबर की अलसुबह करीब 5:45​ बजे छापेमार कार्रवाई शुरू की। बताया […]

बालाघाट, बैगा आदिवासी अंचल में मलेरिया, टायफाइड, डायरिया और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों के मामले में गांवों में ग्रामीण और बच्चे मलेरिया, टायफाइड, डायरिया, बुखार और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन मौतों से जुड़े आंकड़े कांग्रेस पार्टी के पास मौजूद हैं। इस संबंध प्रेस वार्ता करते […]

भिंड। बास्केटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लहार के हीरापुरा की होनहार खिलाड़ी वैभवी सिंह राजावत को ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा वैभवी सिंह को प्रशस्ति- पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। […]

ग्वालियर। आज सुबह से हो रही जबर्दस्त बारिश में शहर के अतिव्यस्त स्थल महाराज बाड़ा स्थित नेहरू मार्केट में करीब डेढ़सौ बरस पुरानी बीमा विभाग वाली बिल्डिंग के कभी भी गिरने से भीषण हादसा होने की संभावना है। यहीं पर शहर की सेंट्रल लायब्रेरी भी है। समीप ही धर्मपुरी मंदिर […]

सीधी। महिलाओं ने पुत्र और परिवार की सुख समृद्धि के लिए आज निर्जला उपवास कर कांस, कुसा और झड़बेरी से बनी हरछठ की पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में हरछठ के व्रत को लेकर ज्यादा उत्साह देखा जाता है। यहां व्रत की तैयारियां महिलाओं द्वारा एक पखवाड़े पूर्व से ही शुरू […]

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली का अतिक्रमण विरोधी अभियान गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने शारदा सब्जी मंडी, काली मंदिर, बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस […]

सीधी। जिले में लगातार बारिश से अमिलिया-हनुमना मार्ग स्थित पहाड़ की आधी सडक़ धसकने से स्थानीय प्रशासन ने सुबह 11 बजे से आवागमन बंद करा दिया। महज दो पहिया वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल की कड़ी चौकसी शुरू हो गई है। लगातार हो रही […]

सीधी। अत्यधिक बारिश के चलते बाणसागर मुख्य बांध के खोले गये 06 नग रेडियल गेटों की ओपनिंग को आज शाम से डेढ़ गुना ज्यादा कर दिया गया है। इससे सोन नदी का जल स्तर और तेजी से बढ़ेगा। तत्संबंध में गंगा कछार जल संसाधन विभाग रीवा के मुख्य अभियंता के […]

सिंगरौली, जिले के बरगवां क्षेत्र में गडरिया पुल के पास एक हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों […]