
ग्वालियर। आज सुबह से हो रही जबर्दस्त बारिश में शहर के अतिव्यस्त स्थल महाराज बाड़ा स्थित नेहरू मार्केट में करीब डेढ़सौ बरस पुरानी बीमा विभाग वाली बिल्डिंग के कभी भी गिरने से भीषण हादसा होने की संभावना है। यहीं पर शहर की सेंट्रल लायब्रेरी भी है। समीप ही धर्मपुरी मंदिर होने के कारण रोजाना यहां हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं।
