गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला का भूमिपूजन

सौसर। बोरगांव रेमंड में आगामी 19 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाले गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को यज्ञशाला का गरिमामय भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें धर्म ध्वजा फहराकर आयोजन का संकल्प लिया गया।

​वरिष्ठ अधिकारियों और समन्वयकों ने किया पूजन

​यज्ञशाला का भूमिपूजन रेमंड के जनरल मैनेजर जितेंद्र शर्मा, उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख, वरिष्ठ मार्गदर्शक ईश्वरीलाल त्रिवेदी, जिला समन्वयक शंकर घोड़की, प्रबंध ट्रस्टी छिंदवाड़ा अशोक माहावरे, शिवाजी ठाकरे, डॉ. पूरी, तहसील समन्वयक नितिन बोडे एवं आयोजन समिति के कार्यवाहक उमाजी चिपड़े द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया। यज्ञ वेदी का विशेष पूजन गंगाधर चिपड़े एवं केशवराव ताजने ने सपरिवार किया।

​संस्कारों का होगा संगम

​गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोर किनकर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन में माता की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ लोक कल्याण हेतु कई संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। श्री किनकर के अनुसार ​विद्यारंभ संस्कार में 1008 बच्चों का सामूहिक अक्षराभ्यास। इसी तरह ​दीक्षा संस्कार में 2400 श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा। और ​कन्या कौशल शिविर में 251 कन्याओं के स्वावलंबन और कौशल विकास हेतु विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।

​घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता

​आयोजन को भव्य रूप देने के लिए बोरगांव के स्थानीय कार्यकर्ता और गायत्री परिजन पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों को यज्ञ में आहुति देने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति –

भूमिपूजन के अवसर पर वामन ठोबरे, सरपंच पंकज दातारकर, पुरुषोत्तम काकडे, घनश्याम कालबाडे, सुरेश कटके, शंकर काटोले, जनपद सदस्य डॉ.सेवकराम गमें,मामा ठाकुर, विलास जोगी, प्रभाकर बोबडे, पुष्पा खंडार, वंदना धोटे, वछला अलडक, दीपिका देशमुख, कैलाश ताजने, लता चिपड़े, शुभांगी कड़ू और अनिल गोरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। बहरहाल इस महायज्ञ का मुख्य आकर्षण हरिद्वार शांतिकुंज से पधार रही ब्रह्मवादिनी बहनें होंगी, जिनके नेतृत्व में समस्त वैदिक कर्मकांड संपन्न किए जाएंगे।

Next Post

निर्माणाधीन जिला जेल के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Wed Mar 11 , 2026
बैतूल। निर्माणाधीन जिला जेल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कढ़ाई इलाके में स्थित जंगल […]

You May Like