जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस ने शातिर वाहन चोर साजिद खान पिता जावेद खान 29 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के सामने वार्ड नम्बर 24 हनुमानताल को गिरफ्तार कर चुराये हुये 17 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख 10 हजार रूपये के जप्त किये गये है।
जबलपुर। घमापुर और अधारताल थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। घमापुर पुलिस ने बताया कि श्रीमती मीना बाई गौंड़ 40 वर्ष निवासी सिंधी केम्प झामनदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति के साथ बाजार गयी थी। […]
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत दीनदयाल चौराहा के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सक है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच करते हुए शिनाख्तगी के प्रयास […]
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पान उमरिया रोड पड़रिया मोड़ के पास और पनागर में हुए दो अलग-अलग एक्सीडेण्ट में दो युवकों की मौत हो गई। खितौला पुलिस ने बताया कि आलोक पटैल 26 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी पड़रिया खितौला का पान उमरिया रोड पड़रिया मोड़ के पास एक्सीडेण्ट हो गया […]
बैतूल।राखी के त्योहार पर घर लौट रही एक मेडिकल छात्रा की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। मुलताई रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर केरला एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। भोपाल से नागपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवती […]
पानसेमल। ग्राम देवघर निवासी दिव्यांग लक्ष्मण मकड़या सोलंकी ने 199 दिनों में 13,000 किमी साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग व चार धाम यात्रा पूरी की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ बंधारेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा प्रारंभ कर वहीं दंडवत प्रणाम कर लौटे। नगर प्रवेश पर पुष्पवर्षा, मिठाई व भजनों के […]
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं पूर्व सैनिको को राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर बहनो को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनो […]
भोपाल।मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में जिलेवार सदस्यता आंकड़े जारी किए गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 74 हजार युवाओं ने उज्जैन से सदस्यता ग्रहण की, जबकि भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने जुड़ाव दर्ज कराया। यह सदस्यता ऑनलाइन प्रक्रिया से शासकीय दस्तावेजों के […]
देवास। कमलापुर थाना क्षेत्र के चापड़ा-बागली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे लोहे के सरियों से भरा एक लोडिंग वाहन खड़ा था। अंधेरा होने के कारण चापड़ा से बागली की ओर जा […]
उज्जैन। श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसादी वितरित की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर भगवान से प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना […]