
जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पान उमरिया रोड पड़रिया मोड़ के पास और पनागर में हुए दो अलग-अलग एक्सीडेण्ट में दो युवकों की मौत हो गई। खितौला पुलिस ने बताया कि आलोक पटैल 26 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी पड़रिया खितौला का पान उमरिया रोड पड़रिया मोड़ के पास एक्सीडेण्ट हो गया जिसमें उसे गंभीर रूप से चोटें आ गई। परिजनों द्वारा उसे शासकीय अस्पताल सिहोरा ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत अवस्था घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया। इसी प्रकार पनागर थाना में मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल केशलाल चौधरी 45 वर्ष निवासी ग्राम बिहर थाना पनागर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था दौरान उपचार मौत हो गयी है।
