नवीं मुम्बई 17 जनवरी (वार्ता) कप्तान मेग लानिंग (70) और फीबी लिचफील्ड (61) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 10वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां मुंबई इंडियंस […]
विंडहोक, 17 जनवरी (वार्ता) वीरन चामुदिथा (192) और दिमंथा महाविथान (115) की आतिशी शतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका ने शनिवार को अंडर-19 विश्वकप के आठवें मुकाबले में जापान के खिलाफ चार विकेट पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।आज यहां जापान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]
हरारे, 17 जनवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने आगामी टी-20 विश्वकप से अपने सहयोगी स्टाफ के रूप में वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श को सलाहकार नियुक्त किया है। उपमहाद्वीप में खेलने का काफी अनुभव रखने वाले वॉल्श ने इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। […]
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय बॉक्सिंग आइकन विजेंदर सिंह को एशियन मुक्केबाजी परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। विजेंदर, मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता हैं, और उनके पास एमेच्योर और पेशेवर बॉक्सिंग दोनों में खेल के उच्चतम स्तर पर लगभग दो दशकों का अनुभव है। […]
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं में भी तेजी रही। चीनी के दाम में टिकाव रहा जबकि दालों में नरमी देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 […]
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय सेना के इंजीनियरों ने दित्वा चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका में बी-492 राजमार्ग पर 120 फुट लंबे तीसरे बेली ब्रिज का सफलतापूर्वक निर्माण किया है। सेना के अनुसार क्षेत्रीय एकजुटता और मानवीय सहायता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए मध्य […]
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय विमानन क्षेत्र की ताकत दिखाने वाले सालाना आयोजन विंग्स इंडिया 2026 में वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम भी अपने करतब दिखायेगी। विंग्स इंडिया नागर विमानन क्षेत्र का एशिया का सबसे बड़ा आयोजन है। इस साल इसका आयोजन हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे […]
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे विद्युतीकरण और स्टेशनों के आधुनिकीकरण के साथ परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। श्री मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं […]
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) आसियान देशों के साथ समुद्री सहयोग और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) मंच में भारत के मौजूदा नेतृत्व के अनुरूप नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) सिंगापुर के चांगी नौसैनिक बेस पहुंचा है जिसमें नौसेना के आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता तथा भारतीय तटरक्षक […]
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) 18 से 31 जनवरी तक यहां दिल्ली हाट में पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन कर रहा है जिसमें पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक अनुभवों को प्रदर्शित किया जाएगा। एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी तथा मंत्रालय में राज्य मंत्री […]