सारनी। पी एल एस स्कूल के बच्चों ने सारनी थाना पहुंचकर शुभारंभ किया नशा मुक्ति अभियान, गूंजा से नो टू ड्रग का संदेश दिया। जिला पुलिस बैतूल द्वारा संचालित शुभारंभ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार 15 जुलाई 2026 को थाना सारणी क्षेत्र में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। […]

पानसेमल। सेंधवा खेतिया स्टेट हाइवे निवाली रोड पर चिखलदा फाटे के पहले बने स्वागत द्वारा का एक स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे कि अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है ।प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्वागत द्वार क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे की क्षेत्र विकास निधि से बनाया गया है,जो 2024-2025 […]

दमोह। रेलवे स्टेशन को हाल ही में आधुनिक सुविधाओं और नए स्वरूप के साथ विकसित किया गया है, लेकिन स्टेशन परिसर की व्यवस्थाएं अब भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन परिसर में कुछ ऑटो चालकों की मनमानी के चलते उनसे […]

भोपाल। चर्चित फिलेमोन डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलर भाइयों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए इस दोहरे हत्याकांड की साजिश रची […]

सिंगरौली, जिला मुख्यालय स्थित बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीनानाथ तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि पंडित दीनानाथ तिवारी पिछले लगभग 20 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने […]

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर के नवनिर्मित 300 बेड के आधुनिक जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा और हजारों मरीजों को बेहतर एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराएगा।

  भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर से भोपाल तक आयोजित ‘युवा स्वाभिमान GenZ Cyclothon’ का समापन भोपाल में भव्य स्वागत के साथ हुआ। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद करना था। यात्रा का स्वागत मध्य प्रदेश के […]

इंदौर, बुधवार को इंदौर से भगवान श्री विठ्ठल जी की पावन पालकी यात्रा दिंडी श्री क्षेत्र पंढरपुर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान श्री विठ्ठल जी की पूजा-अर्चना कर चरण पादुकाओं का पूजन किया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर […]

अयोध्या, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट के विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और अधिक गहरा गया है। अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इस शादी को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए इसे ‘लव जिहाद’ का हिस्सा बताया है। आचार्य ने अभिनेता की […]

मुंबई, क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म ‘द ओडिसी’ को लेकर भारतीय प्रशंसकों में भारी उत्साह है, लेकिन एक तकनीकी सच उन्हें निराश कर सकता है। नोलन ने इस फिल्म को विशेष रूप से 70MM आईमैक्स कैमरों से फिल्माया है, जिसे पूरी भव्यता में देखने के लिए विशिष्ट प्रोजेक्टर और विशाल स्क्रीन […]