नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। श्री पेस ने केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री रिजिजू ने […]

जबलपुर। करमचंद चौक स्थित तीन मंजिला इमारत में स्थित म्यूजिक शो रूम और अतिथि कलेक्शन कपड़े के गोदाम में भड़की आग ने जमकर कोहराम मचाया। आग इतनी भीषण थी कि देर रात करीब साढे दस बजे से लेकर मंगलवार सुबह करीब साढे 6 बजे तक फायर ब्रिगेड का अमला आग […]

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के नूरानी गेट इलाके में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। घोड़े से दूर हटने की सलाह देना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर चाकुओं से गोद कर मौत के घाट […]

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस […]

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर श्रद्धालु सुविधाओं को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में श्रद्धालु प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर […]

भोपाल। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन का आज यहां समापन हो गया। समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया। श्री हरिवंश ने अपने संबोधन में […]

बैतूल। बोरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरेरा निवासी अभिराम कुमरे ने 30 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि […]

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालगांव के रहने वाले साहिल ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है, जो अप्रैल माह में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। साहिल का जीवन संघर्षों से […]

भोपाल। राजधानी में मौसम का मिजाज अब लगातार बदलता नजर आएगा। हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 अप्रैल के आसपास एक नया […]

इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी. आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि वायरलेस सेट तोड़कर सरकारी कार्य में भी बाधा डाली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि […]