कोलंबो,07 फरवरी (वार्ता) प्रमोद मदुशन को इशान मालिंगा की जगह श्रीलंका की टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के ख़िलाफ इसी महीने घरेलू सीरीज के दूसरे टी20 में मलिंगा के कंधे पर चोट लगी थी। उस मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा था। उसके बाद […]

चंडीगढ़, 07 फरवरी (वार्ता) हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को एक ऊँचा झूला गिरने से वहां तैनात एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मेला झूला प्रभारी निरीक्षक जगदीश के रूप में […]

मुम्बई, 07 फरवरी (वार्ता) कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद84) की अर्धशतकीय, तिलक वर्मा (25) और इशान किशन (20) की संघर्षपूर्ण पारियों की बदौलत भारत ने शनिवार को टी-20 विश्वकप 2026 के तीसरे मुकाबले में अमेरिका को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले […]

कोलकाता, 07 फरवरी (वार्ता) शिमरॉन हेटमायर (64) और ब्रैंडन किंग (35) की शानदार बल्लेबाजी के बाद रोमारियो शेफर्ड (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रनों से शिकस्त दी। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी […]

नयी दिल्ली, 7 फरवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्षेत्र (आईसीटी) उत्पादों एवं कंप्यूटर आदि के आयात के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शनिवार को कहा कि यह उन देशों के समक्ष अपने हितों […]

कीव, 07 फरवरी (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए कहा कि अमेरिका ने दोनों पक्षों के सामने इस गर्मी की शुरुआत तक युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने संभावना जताई कि अमेरिका इस तय समय सीमा के भीतर समझौते के […]

काबुल 07 फरवरी (वार्ता) उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शनिवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी अन्य तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। बदख्शां पुलिस के प्रवक्ता एहसानुल्लाह कामगार के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब प्रांत की राजधानी फैजाबाद […]

चम्पावत, 07 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चम्पावत के समग्र विकास के लिए 300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा गलियारा ) परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास […]

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बजट सत्र के पहले सप्ताह के दौरान संसद में जो कुछ हुआ वह न केवल अभूतपूर्व बल्कि अलोकतांत्रिक भी था। श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देशवासियों को संबोधित […]

नयी दिल्ली, 7 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का […]