मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 22 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.78 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 10 पैसे की मजबूती के साथ 90.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज 90.56 […]

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के ख़िलाफ भारत के दूसरे ग्रुप मुक़ाबले में अभिषेक शर्मा के खेलने पर भारतीय टीम प्रबंधन मैच से पहले फ़ैसला लेगा। भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि अभिषेक को अस्पताल से […]

कोलम्बो, 11 फरवरी (वार्ता) नाथन एलिस और एडम जम्पा (4-4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को बुधवार को एकतरफा अंदाज में 67 रन से पीटकर टी 20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 182 रन बनाने के बाद […]

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) भारतीय कंपनियों ने जनवरी 2026 में विदेशों में 341.79 करोड़ डॉलर का निवेश किया। यह पिछले साल जनवरी में 344.47 करोड़ डॉलर की तुलना में 0.78 प्रतिशत कम है। रिजर्व बैंक के बुधवार को जारी आंकड़ों में के अनुसार, जनवरी में भारतीय कंपनियों ने विदेशों में […]

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव से उत्तर की ओर जाने वाले हिस्से पर मुंबई कोस्टल रोड के हिस्से के तौर पर भारत की पहली ‘म्यूजिकल रोड’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर श्री फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ […]

रायपुर, 11 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को एक पत्र जारी कर 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल (भारत बंद) के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की है। पीसीसी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को […]

देहरादून 11 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह परेड ग्राउंड स्थित स्टेडियम से टेनिस खेलने के बाद अपने घर जाने को बाहर निकले एक युवक की दोपहिया वाहन सवार दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक देहरादून में ही एक गैस एजेंसी का संचालक […]

जयपुर 11 फरवरी (वार्ता) राजस्थान सरकार ने बुधवार को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। सुश्री कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे […]

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो को दिसंबर के पहले सप्ताह में परिचालन में भारी व्यवधान के बाद दी गयी विशेष रियायत बुधवार को समाप्त हो गयी, हालांकि सभी विमान सेवा कंपनियों के लिए पायलट के अनिवार्य आराम संबंधी नये नियम 30 अप्रैल तक स्थगित रहेंगे। […]

कोल्लम, 11 फरवरी (वार्ता) कोल्लम सतर्कता न्यायालय ने सबरीमाला सोना चोरी की लंबे समय से चल रही जांच में बुधवार को त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) के 75 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष एन. वासु को ज़मानत दे दी। यह ज़मानत तब दी गयी जब अभियोजन पक्ष 90 दिन की निर्धारित रिमांड अवधि […]