मुंबई, 06 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के स्थायी समाधान की उम्मीद में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर और कच्चे तेल में भारी गिरावट देखी गयी जिससे रुपये ने जबरदस्त वापसी की और 69 पैसे ऊपर बंद हुआ। अमेरिका ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में […]

उदयपुर, 06 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भविष्य की आवश्यकताओं और जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं अन्य सुविधाओं के विकास की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। श्री शर्मा ने बुधवार को उदयपुर के […]

बीजिंग, 06 मई (वार्ता) चीन ने बुधवार को संयुक्त समुद्री अभ्यास के दौरान जापान के ‘टाइप 88’ मिसाइलों के परीक्षण की तीखी आलोचना की और चेतावनी दी कि उसका यह कदम दूसरे विश्व युद्ध के बाद की उसकी सुरक्षा नीति से एक खतरनाक भटकाव है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता […]

श्रीनगर, 06 मई (वार्ता) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि इस ऑपरेशन का लाभ मिला है, लेकिन युद्ध किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हैं और वे केवल दुख लाते हैं। श्री अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से […]

भीलवाड़ा, 06 मई (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश में उनकी भजनलाल सरकार ने व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए हैं और डबल इंजन सरकार के सहयोग से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समग्र विकास हो रहा हैं। श्रीमती दिया कुमारी बुधवार को भीलवाड़ा में […]

हैदराबाद, 06 मई (वार्ता) पंजाब किंग्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा अब […]

जिनेवा, 06 मई (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक क्रूज जहाज पर ‘हंता वायरस’ के संक्रमण से तीन मौतों और गंभीर श्वसन बीमारी के प्रकोप की पुष्टि की है। नीदरलैंड के झंडे वाले इस जहाज पर कुल 147 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार हैं, जिनमें से अब […]

वाशिंगटन, 06 मई (वार्ता) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका के सैन्य अभियान का पुरजोर बचाव किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से एक रक्षात्मक मिशन है, जिसे ईरान की नाकेबंदी के कारण फारस की खाड़ी में फंसे 87 देशों के लगभग […]

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) इस साल मार्च में पश्चिम एशिया संकट के बावजूद जनवरी-मार्च तिमाही में देश के विनिर्माण क्षेत्र में आशावाद बढ़ा है और पहले की तुलना में अधिक विनिर्माताओं ने उत्पादन में स्थिरता या वृद्धि की सूचना दी है। उद्योग मंडल फिक्की ने वित्त वर्ष 2025-26 की […]

नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने धीमी और टर्न ले रही दिल्ली की पिच पर 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर ऑरेंज कैप तालिक के शीर्ष पांच में जगह बना ली। सैमसन ने मंगलवार को दिल्ली […]