ग्वालियर: सांसद खेल महोत्सव में शहर के साथ ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। जिससे छात्र छात्राएं बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष […]

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह तथा बिहार के खेल महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान खेलों के विकास, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को खेलों से जोड़ने के विषयों पर चर्चा हुई। […]

सागर: शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने मकरोनिया चौराहे से बहरिया चौराहे तक जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए चालक ने रास्ते में कई लोगों को डराया और अनेक वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक […]

ग्वालियर: बाधाओं को चुनौती देने वाले असाधारण एथलीट, पैरा-एम्प्युटी फुटबॉलर और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स धारक, प्रमोद धनेले, को उनके बहु-खेल कौशल और अदम्य भावना के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके प्रेरणादायक सफर को देखते हुए, उन्हें इंडिया बाइक वीक (आई बी डब्ल्यू) 2026 के आयोजकों द्वारा विशेष […]

भोपाल: पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में बुधवार को उद्योग और शिक्षा के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। संस्थान परिसर में टाटा नेल्को और देश की नामी औद्योगिक कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ खास बैठक आयोजित की गई। बैठक का मकसद व्यावसायिक शिक्षा को बदलती तकनीक […]

भिंड:आज गुरुवार तड़के से पूरा भिंड शहर और आसपास के इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सुबह 5 बजे हाईवे और मुख्य सड़कों पर 100 फीट की दूरी पर भी वाहन नजर नहीं आ रहे थे। विजिबिलिटी कम होने से चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर और […]

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘वीबी जी रामजी’ विधेयक को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि जो लोग मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति कर रहे हैं उन्होंने कभी महात्मा गांधी की चिंता नहीं की […]

मुंबई, 18 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.32 अंक गिरकर 84,518.33 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 172.57 अंक (0.20 प्रतिशत) नीचे 84,387.08 अंक पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 53.85 […]

मुंबई:18 दिसंबर (वार्ता)भामला फाउंडेशन ने बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘एक्सीलेंस इन वूमन एम्पावरमेंट थ्रू सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने भामला फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत की बेटियों को सशक्त और शिक्षित करने के […]

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में सदस्यों की मांग पर दिल्ली में प्रदूषण संकट को लेकर गुरुवार को चर्चा होगी और इसकी शुरुआत कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर बन चुके प्रदूषण के संकट पर यह चर्चा नियम 193 के तहत कराई जाएगी और श्रीमती वाड्रा […]

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।