सागर: शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने मकरोनिया चौराहे से बहरिया चौराहे तक जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए चालक ने रास्ते में कई लोगों को डराया और अनेक वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने नियंत्रण खोते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निशाना बनाया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि की है। उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना में घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण करा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Next Post
सीएम डॉ यादव से बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने की सौजन्य भेंट
Thu Dec 18 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह तथा बिहार के खेल महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान खेलों के विकास, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को खेलों से जोड़ने के विषयों पर चर्चा हुई। […]

You May Like
-
1 year ago
मंत्रालय में दिया गया सी.पी.आर. प्रशिक्षण