भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह तथा बिहार के खेल महानिदेशक रविंद्रन शंकरन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान खेलों के विकास, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को खेलों से जोड़ने के विषयों पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार और खेल नीतियों के आदान-प्रदान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खेलों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर दिया।इस अवसर पर दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग से खेल गतिविधियों को नई दिशा देने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
