जबलपुर: मानस भवन में 2, 3 एवं 4 जनवरी को आयोजित होने जा रहा चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस इस वर्ष एक अनूठे आकर्षण का साक्षी बनेगा। ब्रह्मर्षि मिशन समिति, श्री रामचंद्र पाथ गमन न्यास भोपाल एवं श्री राम अवेयरनेस मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में जबलपुर वासियों […]

उज्जैन: बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सपरिवार ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डॉ. जायसवाल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

मंदसौर: शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब अहम चरण में पहुंच गई है। एक ही जैन परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या के मामले में वायदा बाजार एवं सोना–चांदी के लेनदेन से जुड़े आर्थिक विवाद की परछाई सामने आ रही है। […]

जबलपुर: जिले की सभी तहसीलों व ब्लॉकों के वरिष्ठ किसान प्रतिनिधियों ने म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नवागत अधीक्षण यंत्री (ग्रामीण) खुशियाल सिंह शिववंशी से सौजन्य भेंट कर किसानों की विद्युत समस्याओं पर चर्चा की।भारत कृषक समाज महाकौशल म.प्र. के अध्यक्ष इंजी. के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधियों […]

भागीरथपुरा में काम के दौरान बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त के बाद एमवाय अस्पताल में मौत इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उल्टी-दस्त से पीड़ित एक और युवक की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। […]

रीवा: खन्ना चौराहा क्षेत्र में आवागमन की समस्या, सडक़ पर दुकान फैलाकर किए जा रहे अतिक्रमण तथा गैरेजों द्वारा फैलायी जा रही गंदगी को लेकर निगम आयुक्त डॉ सौरभ सोनवणे ने संबंधित व्यापारियों की बैठक आहूत की. इस दौरान निगम आयुक्त ने बैठक में व्यापारियों को सख्त समझाइश देते हुए […]

अशरफ अली भोपाल: नववर्ष 2026 के आगाज के साथ ही राजधानी भोपाल में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नए साल के पहले दिन सुबह से ही बिड़ला मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान के दर्शन कर सुख, […]

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में जलप्रदाय की स्थिति को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मौके पर पहुंचकर सख्त निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकी से शुरू किए गए जलप्रदाय की निगरानी करते हुए स्वयं पानी के सैंपल की जांच की और अधिकारियों को […]

सलामतपुर:भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर फोरलेन की मांग अब और तेज हो गई है। सलामतपुर कस्बे में संकरी सड़क और अत्यधिक यातायात दबाव के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। भोपाल से विदिशा और विदिशा से भोपाल आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे […]

बेगमगंज:कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के द्वारा जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज पुनः एसडीएम सौरभ मिश्रा ने शासकीय सांदीपिनी विद्यालय एवं पीएमश्री कन्या विद्यालय  में कक्षा 10 वी. के स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। पहले उन्होंने  स्टूडेंट्स से सभी कोर्स के […]