इस्लामाबाद, 21 मार्च (वार्ता) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार रात एक अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गये। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में […]

कीव, 21 मार्च (वार्ता) यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकिव में बुधवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्राम पर दी। श्री सिनेगुबोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी […]

जेनिन, 21 मार्च (वार्ता) उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन शरणार्थी शिविर में बुधवार को एक वाहन पर इजरायली हवाई हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी स्थानीय सूत्रों ने दी। फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अधिकारी महमूद अल-सादी […]

टोक्यो, 21 मार्च (वार्ता) जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि गुरुवार को जापान के पूर्वी प्रान्त इबाराकी में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में भी महसूस किए गए। हालांकि जेएमए द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

इस्लामाबाद 20 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों ने बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर पत्तन प्राधिकरण परिसर में जबरन घुसने और गोलीबारी करने वाले सात सशस्त्र हमलावरों को मार गिराया। इस दौरान लगातार गोलीबारी के बाद कई विस्फोट भी हुए। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद […]

ब्रुसेल्स, 20 मार्च (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन की हथियारों की आपूर्ति को बहाल करने के लिए रूस की जमा संपत्तियों से राजस्व का उपयोग करने की भविष्य की योजना में बदलाव किया है, जिसमें से 10 प्रतिशत गैर-सैन्य सहायता पर खर्च किया जा […]

न्यूयॉर्क, 20 मार्च (वार्ता) जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 21:27:02 बजे पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। शुरुआत में भूकंप का केंद्र, 10.0 किमी की गहराई में 29.77 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 65.36 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।

वाशिंगटन, 20 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने 2024 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त प्रतिनिधियों को सुरक्षित कर लिया है, ओहियो, फ्लोरिडा और इलिनोइस राज्यों में प्राइमरी में जीत प्राप्त करेंगे। अमेरिकी मीडिया ने मंगलवार रात को यह अनुमान लगाया। […]

गाजा, 20 मार्च (वार्ता) गाजा शहर में कुवैत गोल चक्कर पर मंगलवार शाम को हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने दी। स्थानीय सूत्रों ने सिन्हुआ से कहा कि […]

गाजा, (वार्ता) गाजा शहर में अल-शिफा अस्पताल परिसर पर सोमवार तड़के इजरायली सेना की छापेमारी के दौरान एक इजरायली सैनिक की मौत हो गई। इजरायली सेना ने यह जानकारी दी है। इजरायली सार्वजनिक रेडियो के अनुसार, सैनिक हनाहल ब्रिगेड का एक हवलदार था। उसकी मौत से मरने वाले इज़रायली लोगों […]