पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक आतंकवादी ढेर, दो घायल

इस्लामाबाद, 21 मार्च (वार्ता) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार रात एक अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गये।

सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में अभियान चलाया।

सैनिकों ने अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया और चकर लियाकत नामक वांछित आतंकवादी को मार गिराया।

इसके अलावा दो अन्य आतंकवादी घायल हो गये।

आईएसपीआर ने कहा, “मारे गये आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

वह कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा था।

बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने क्षेत्र से आतंकवादियों के सफाये के लिए यह अभियान चलाया था।

Next Post

हैजे के बढ़ते प्रकोप से निपटने लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं :डब्ल्यूएचओ

Thu Mar 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जिनेवा (स्विट्जरलैंड), 21 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर में हैजे के मामलों में बहुत तेजी से हो रही वृद्धि से निपटने के लिए टीकों के उत्पादन को बढ़ाने का ‘तत्काल प्रयास’ करने का […]

You May Like