यूक्रेन के खार्किव पर रूसी मिसाइल हमले में 5 की मौत

कीव, 21 मार्च (वार्ता) यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकिव में बुधवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्राम पर दी।

श्री सिनेगुबोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रूसी बलों ने खार्किव में एक औद्योगिक क्षेत्र पर क्रूज मिसाइल से हमला किया, जो एक इमारत को निशाना बना रहा था जहां एक प्रिंटिंग हाउस स्थित था।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि हमले से 10,000 वर्ग मीटर के इलाके में भीषण आग लग गई। हमलास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

Next Post

तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Thu Mar 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रांची, 21 मार्च (वार्ता) झारखंड में रांची के तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की टीम आज छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम गुरुवार सुबह मीरा सिंह और कांग्रेसी नेता […]

You May Like