ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द के उत्पादन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये मंत्रिपरिषद समिति का गठन

भोपाल, 24 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द के उत्पादन में अत्याधिक रासायनिक कीटनाशक, उर्वरकों के उपयोग को हतोत्साहित करने एवं जैविक (प्राकृतिक) खेती को बढ़ावा देने के लिये जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंत्रि-परिषद समिति में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री उदय प्रताप सिंह ,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री एदल सिंह कंषाना और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य मंत्री नरेन्द्र पटेल सदस्य रहेंगे। इसके अतिरिक्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को इस समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

Next Post

प्रदेश के 20 नगरीय निकायों में परिवहन कम्पनियों का गठन

Tue Sep 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 24 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करने और सुविधाजनक बनाने के लिये 20 नगरीय निकायों में परिवहन कंपनियों का गठन किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन नगरीय निकायों […]

You May Like

मनोरंजन