25वीं राज्य वुशु प्रतियोगिता में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने जीता 13 पदक

तीन स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक पर सिंगरौली का कब्जा

सिंगरौली : 25वीं राज्य सीनियर व सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 13 पदक के साथ अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराई है।विगत दिनों सिवनी में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के 9 खिलाड़ियों ने सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर वर्ग में सिंगरौली की बेटी खुशबू साकेत ने 2 स्वर्ण पदक एवं वंदना प्रजापति ने 1 स्वर्ण पदक वहीं प्रतिभा रानी नायक ने 1 रजक पदक, अर्पिता बिस्वास ने 1 कांस्य पदक, अमन सेन ने 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है।

वही सब जूनियर वर्ग में ईशान पटेल ने 2 रजक पदक, 1 कांस्य पदक, शौर्य पिपलिया ने 1 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक, आर्य ठाकुर ने 1 रजत पदक पर कब्जा जमा कर सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया है। विदित हो उपरोक्त प्रतियोगिता वुशु एसोसिएशन ऑफ म.प्र. के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी आईपीएस के मार्गदर्शन में एवं सचिव विश्वामित्र अवार्डी भारतीय वुशु दल की कोच सारिका गुप्ता के तकनीकी देखरेख में सिवनी जिले में आयोजित की गई थी। जिसमें 41 जिले के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उपरोक्त सफलता पर सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित राज ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Next Post

नसबंदी में लापरवाही से महिला की मौत के मामले की जांच में फंसी सिविल सर्जन

Sat Sep 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें मध्यप्रदेश ने जिला अस्पताल सीधी सिविल सर्जन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपारानी इसरानी को आरोप पत्र भेज 15 दिवस में मांगा जवाब सीधी :नसबंदी में लापरवाही से महिला की मौत के मामले की जांच में […]

You May Like

मनोरंजन