धनखड़ ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने भगवान बुद्ध के शाश्वत मूल्यों को अपनाने और उन्हें अपने विचारों तथा कर्म में सम्मिलित करने का आह्वान किया है।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आइए इस पवित्र अवसर पर, हम मानवता के कल्याण के लिए भगवान बुद्ध के शाश्वत मूल्यों को अपनाएं और उन्हें अपने विचारों तथा कर्म में सम्मिलित करने का संकल्प लें।”

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन सत्य, करुणा, मैत्री और सदाचार का मार्ग दिखाता है। उनके चार महान सत्य और अष्टांगिक मार्ग के सिद्धांत एक संवेदनशील और समरसता से परिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

Next Post

बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती है अनु अग्रवाल

Thu May 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 22 मई (वार्ता) जानीमानी अभिनेत्री अनु अग्रवाल, बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती है। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म आशिकी के जरिये लाइमलाइट में आयी अनु अग्रवाल लंबे समय से फिल्मों से दूर है।अब वह फिल्मों में […]

You May Like