उज्जैन, 20 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज विश्व प्रसिद्ध उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर विधिविधान से पूर्जा अर्चना की।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री शर्मा ने पूजा अर्चना के बाद सोशल मीडिया पर संबंधित फोटो साझा करते हुए कहा कि उन्होंने महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना की।
सांसद श्री शर्मा ने इसके साथ ही आज ही यहां भगवान महाकाल की शाही सवारी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भागीदारी की। इस यात्रा का शहर में विभिन्न मार्गों पर शानदान और परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।