ओंकारेश्वर में जनसैलाब का रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने आपस में बरसाए घूंसे

खंडवा, नवभारत न्यूज़। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में जन सैलाब का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार छुट्टी का दिन और सावन का महीना होने के कारण ओंकारेश्वर में डेढ़ लाख से ज्यादा आस्थावान जुट गए।

इन्हें दर्शन कराने में व्यवस्थापकों के पसीने छूट गए। यहां श्रद्धालु आपस में ही मारपीट करते दिखे। जिसके हाथ में जो आया उठाकर दे मारा।

बड़ी मुश्किल से लोगों ने ही इन्हें समझाया। ओंकारेश्वर में जरा सी भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती हैं।पहले से इसके लिए कोई तरीका नहीं खोजा जाता। हमेशा मारपीट की नौबत आ जाती है। यहां तक कि पहले भी एसडीएम जैसे लोगों को थप्पड़ जड़े जा चुके हैं।

प्रशासन हमेशा हाथ ऊंचे कर देता है।कथित पंडों का आतंक साफ दिखता है। कई बार इनमें से कुछ लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। दर्शन करने के नाम पर सीनाजोरी थम नहीं रही है। इसी तरह मोरटक्का और अन्य स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई। बड़वाह, सनावद में भी जाम जैसी स्थिति बार-बार निर्मित हुई।

 

Next Post

सागर मे सोमवार को कॉंग्रेस करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव

Sun Aug 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य वरिष्ठ नेता होंगे शामिल नवभारत प्रतिनिधि भोपाल, 11 अगस्त. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक संजय सिंह आदि नेता […]

You May Like