संतोष गंगवार नियुक्त हुए झारखंड के राज्यपाल

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और रमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात जारी विज्ञप्ति यह जानकारी दी गई। विज्ञप्त के अनुसार श्री गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, श्रही हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल और श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, श्री डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और श्री सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है।

इसके अलावा तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री कटारिया के पास चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस बीच, श्रीमती मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Next Post

इजराइल के गोलान हाइट्स में हमले में 12 की मौत

Sun Jul 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email यरुशलम, 28 जुलाई (वार्ता) इजरायल के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स के मजदल शम्स शहर में गोलाबारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार ने रविवार को इजरायली सेना के प्रवक्ता […]

You May Like