तीन दिन शॉपिंग करने के बाद भागी लुटेरी दुल्हन

2 लाख लेकर शादी की, फर्जी आधार कार्ड दिखाया, गैंग के पांच सदस्यों पर केस दर्ज
मंदसौर: मंदिर में शादी और तीन दिन शॉपिंग के बाद लुटेरी दुल्हन पति को चकमा देखर फरार हो गई। मामले में नारायणगढ़ थाने में लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बूढ़ा निवासी घनश्याम पिता सुरेश पाटीदार निवासी का संपर्क इंदौर की ममता ठाकुर से हुआ था, उसने प्रतिभा और ज्योति नाम की दो लड़कियों से मिलवाया। बताया कि दोनों आपस में बहनें हैं। इस पर 2 लाख देकर प्रतिभा से शादी तय हुई। बताया कि उसके पति की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। मंदिर में शादी के बाद लुटेरी दुल्हन ने दो तीन दिन अच्छी रहकर परिजनों का विश्वास हासिल किया।

दूल्हे ने उसे शॉपिंग भी करवाई। तीन दिन रहने के बाद लुटेरी दुल्हन घर के बाहर से अचानक गायब हो गई। तलाशने पर पता चला कि दुल्हन साथी के साथ फरार हो गई है। लुटेरी दुल्हन शादीशुदा है और उसका 13 साल का बेटा है। धोखाधड़ी का पता चलने पर नारायणगढ़ पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर प्रतिभा चौधरी निवासी नेहरू नगर इंदौर, ममता ठाकुर निवासी अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर, ज्योति निवासी इंदौर, डोली व लक्ष्मीबाई उर्फ रामप्यारी उर्फ सोनू निवासी इंदौर के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। लुटेरी दुल्हन सहित उसके सभी साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है ।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व महाभियान के संबंध में ली विडियो कांफ्रेंसिंग

Tue Jul 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email झाबुआ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राजस्व महाभियान के संबंध में विडियो कांफ्रेंसिंग ली गई। मुख्यमंत्री यादव द्वारा ऑफलाइन, नंबर से उतरे राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करने, आदेशों का राजस्व अभिलेख में अमल करने, समस्त […]

You May Like