ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राजधानी एक्सप्रेस से आज सायं 7 बजे ग्वालियर आए। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत कर अगवानी की गई।विधानसभा अध्यक्ष तोमर स्टेशन से अपने काफिले के साथ सहारा हॉस्पिटल गए जहां आईसीयू में भर्ती इलाजरत भारतीय जनता पार्टी भगत सिंह मंडल के कार्यालय मंत्री महेंद्र गुप्ता एवं ग्राम तस्समा विधानसभा क्षेत्र दिमनी जिला मुरैना के कार्यकर्ता मुन्ना सिंह तोमर का हाल जाना और वहां मौजूद सहारा डॉ. भल्ला से चर्चा कर जानकारी ली।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जादौन, एमआईसी के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र सिंह तोमर गुड्डू, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा साथ थे। विधानसभा अध्यक्ष ने सहारा हॉस्पिटल में मौजूद गुप्ता के पुत्र ओम गुप्ता एवं प्रमुख समाजसेवी सतेंद्र सिंह सिकरवार से इलाज से संबंधित संपूर्ण जानकारी ली।
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: शासकीय महाविद्यालय पिछोर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम डॉ. दिनेश कुमार पवन सचिव आवाज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री की मंशानुसार […]