ट्रंप ने अमेरिकी अरबपति फीनबर्ग को उप रक्षा मंत्री चुना

वाशिंगटन, 23 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप रक्षा मंत्री के पद के लिए अमेरिकी अरबपति स्टीफन फीनबर्ग को नियुक्ति करने की घोषणा की है।

श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर सोमवार को कहा, “स्टीफन फीनबर्ग उप रक्षा मंत्री के रूप में काम करेंगे और पेंटागन (रक्षा मंत्रालय) को फिर से और मजबूत बनाने में मदद करेंगे।” उन्होंने कहा कि सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक एवं प्रमुख फीनबर्ग ने पहले ट्रंप प्रशासन के दौरान खुफिया सलाहकार समूह का नेतृत्व किया था। उनके पास करीब 4.8 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Next Post

रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में यूक्रेनी हमले में स्थानीय निवासी की मौत

Mon Dec 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मॉस्को, 23 दिसंबर (वार्ता) यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने रूस के ब्रांस्क क्षेत्र के क्लिमोव्स्की जिले पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय महिला की मौत हो गई। गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने रविवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like

मनोरंजन